Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एलान किया है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी ने व्यापक रणनीति के तहत लिया है। अगर वे चुनाव लड़ते, तो जरूरी संगठनात्मक कामों में बाधा आती।
प्रशांत किशोर ने बताया कि राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज ने चंचल सिंह को उतारा है। उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आती है तो एक महीने के अंदर ऐसा कानून लाया जाएगा, जिसमें 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की पहचान की जाएगी। इन पर मुकदमा चलेगा और अवैध संपत्ति जब्त कर सरकार के खजाने में जमा की जाएगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को माफिया, फर्जी शराबबंदी और भ्रष्टाचार से मुक्त करना उनका लक्ष्य है। साथ ही दावा किया कि या तो उनकी पार्टी को भारी जीत मिलेगी (150+ सीटें) या बहुत कम सीटें मिलेंगी।
उन्होंने साफ कहा कि अगर जन सुराज को 120-130 सीटें भी मिलती हैं तो वह इसे हार मानेंगे। उनका मकसद बिहार को देश के टॉप 10 राज्यों में लाना है।
READ MORE: दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी