Aayudh

Categories

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने बताई अपनी कमाई, तीन साल में कमाए 241 करोड़, सरकार को दिया 51 करोड़ टैक्स

Prashant Kishor

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के प्रमुख और राजनीतिक रणनीतिकार Prashant Kishor ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी कमाई और टैक्स की पूरी जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में उन्होंने कंपनियों और राजनीतिक दलों को सलाह देकर 241 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें से उन्होंने 30.95 करोड़ रुपये जीएसटी और 20 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में सरकार को दिया है।

प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्होंने 98.5 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को चेक के माध्यम से दान में दिए हैं। उन्होंने खुद को पारदर्शी बताते हुए कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें 6 हत्याओं का आरोपी बताया। वहीं मंत्री अशोक चौधरी पर 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और 5 दिन में माफी मांगने की मांग की। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे चोरी नहीं करते, बस सलाह देकर पैसा कमाते हैं और बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

READ MORE: गाजा संघर्ष पर ट्रंप की योजना को मोदी का समर्थन, बोले- शांति की दिशा में बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *