Aayudh

Categories

Pooja Khedkar: पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेड़कर की मां पर अपहरण का आरोप; पुलिस को डराने के लिए छोड़े कुत्ते, आरोपियों को फरार होने में की मदद 

Pooja Khedkar

Pooja Khedkar: पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर पर आरोप है कि उन्होंने दो अपहरणकर्ताओं को अपने घर से भागने में मदद की और पुलिस टीम को डराने के लिए कुत्ते छोड़ दिए।

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपियों में पूजा के पिता दिलीप खेड़कर और उनके बॉडीगार्ड प्रफुल सलुंखे शामिल है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

किडनैपिंग की घटना कैसे हुई?

यह घटना 13 सितंबर की शाम नवी मुंबई के मुलुंड-ऐरोली रोड पर हुई। वहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक (चालक प्रहलाद कुमार, 22 वर्ष) की टक्कर एक लैंड क्रूजर SUV से हो गई। इसके बाद ट्रक चालक और SUV में सवार दो लोगों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, दिलीप खेड़कर और प्रफुल सलुंखे ने प्रहलाद को SUV में बैठाकर पुणे के बानेर इलाके में पूजा खेड़कर के बंगले ले गए।

पुलिस ने ढूंढा प्रहलाद का ठिकाना

पुलिस को शिकायत मिलने पर नवी मुंबई की टीम ने पुणे के बंगले तक खोजबीन की। वहां पहुंचने पर पूजा की मां मनोरमा ने पुलिस को गेट खोलने से मना कर दिया। जब पुलिस ने कारण बताया तो मनोरमा ने FIR की फोटो खींची और भरोसा दिलाया कि वह आरोपी को थाने लेकर आएंगी, लेकिन बाद में उन्होंने 3 बजे आने से इनकार कर दिया।

पुलिस को कुत्तों से डराने की कोशिश

पुलिस वापस आई तो देखा कि आरोपियों की कार गायब थी। मनोरमा ने आरोपियों की मदद से कार हटा दी और पुलिस को डराने के लिए दो खतरनाक कुत्ते गेट पर छोड़ दिए थे।

पुलिस ने फिर बंगले पर छापा मारा, लेकिन मनोरमा नहीं मिली

पुणे और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को फिर बंगले पर छापा मारा, लेकिन मनोरमा वहां नहीं मिली। पुलिस गेट फांद कर अंदर घुसी।

दिलीप और प्रफुल पर लगे गंभीर आरोप

दिलीप खेड़कर, उनकी पत्नी मनोरमा और बॉडीगार्ड प्रफुल सलुंखे पर ट्रक चालक प्रहलाद कुमार को अपहरण और मारपीट करने का आरोप है। प्रहलाद को जबरदस्ती SUV में बैठाया गया और पुणे ले जाकर बंदी बनाया गया।

पूजा खेड़कर पर नकली विकलांगता प्रमाण पत्र का उपयोग करके UPSC के विकलांग कोटे से IAS बनने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि पूजा ने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है और वह न माफिया है और न आतंकवादी। 

READ MORE: इंदौर के MY अस्पताल में चूहों के काटने से नहीं हुई थी नवजातों की मौत; मध्यप्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *