Aayudh

Categories

POK: पीओके में भारी तनाव; 3,000 सैनिक तैनात, इंटरनेट बंद, लोग हड़ताल पर, सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा

POK

POK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सरकार और स्थानीय जनता के बीच बढ़ते विवाद के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पीओके की अवामी एक्शन कमेटी ने 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते मोबाइल इंटरनेट बंद हैं, सड़कें खाली हैं और स्कूल-कॉलेज ठप हो गए हैं।

स्थानीय प्रदर्शनकारियों की मांगों में पीओके प्रशासन में सुधार, वीआईपी कल्चर खत्म करना, कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटों को हटाना और मंगला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से सस्ती बिजली देना शामिल है। उन्होंने कहा कि बीते 70 वर्षों में उन्हें बुनियादी अधिकार नहीं मिले।

हालात पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद से 3,000 सैनिक पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में तैनात किए हैं। सुरक्षाबल फ्लैग मार्च कर रहे हैं, लेकिन हालात फिलहाल शांत हैं। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच 13 घंटे लंबी बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

अधिकारी बता रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन लंबे समय तक जारी रह सकते हैं। नागरिकों ने राशन के लिए दुकानों को खुला रखा है। पाकिस्तान सरकार और पीओके प्रशासन अब इस हड़ताल को रोकने और शांति बनाए रखने की कोशिश में हैं।

READ MORE: आतंकियों के परिवार को मिलेंगी पाकिस्तान टीम फाइनल मैच की फीस; सलमान आगा ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *