PM Modi Team India Meeting: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2025 (One Day World Cup) का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। पीएम ने अपने X हैंडल पर इस मुलाकात का पूरा वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और पीएम ने उन्हें बधाई दी।
Every Indian feels immense pride in Team India’s World Cup victory. It was a delight interacting with the women’s cricket team. Do watch! https://t.co/PkkfKFBNbb
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि टीम ने पिछले दो सालों में कड़ी मेहनत की है और अब उसका फल मिला है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा, “2017 में जब हम मिले थे, तब ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन इस बार हम उसे आपके पास लेकर आए हैं।” स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बताया कि पीएम के पुराने सुझावों से टीम को प्रेरणा मिली और आखिरकार उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिया।
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिकेट भारत में एक भावना बन चुका है। उन्होंने ट्रोलिंग पर भी बात की और कहा कि “जब टीम हारती है तो पूरा देश बेचैन हो जाता है, लेकिन आपने सभी को गर्व महसूस कराया।”
The victorious Indian Cricket Team met the Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji, at his official residence.
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 6, 2025
We extend our heartfelt gratitude to the Honourable Prime Minister for his words of encouragement and support that continues to inspire #TeamIndia… pic.twitter.com/8vcO4VgPf6
दीप्ति शर्मा से पीएम ने उनके हनुमानजी के टैटू को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि “मुझे उन पर पूरा विश्वास है।” वहीं हरलीन देओल ने मज़ाकिया अंदाज़ में पीएम से स्किन ग्लो का राज पूछा, जिस पर मोदी ने कहा, “ये करोड़ों देशवासियों के प्यार का असर है।”
भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाकर और दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ बनी।
READ MORE: पहले चरण में 13.13% मतदान, लालू परिवार ने पटना में डाला वोट; कई जगह ईवीएम खराब