Aayudh

Categories

PM Modi On Gaza: गाजा संघर्ष पर ट्रंप की योजना को मोदी का समर्थन, बोले- शांति की दिशा में बड़ा कदम

PM Modi On Gaza

PM Modi On Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच जारी गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए 20-सूत्रीय योजना पेश की है। यह योजना सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जारी की गई। ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय है हथियार छोड़ने का।

इस योजना में गाजा के लोगों को वहीं बसाने और स्थायी समाधान की बात की गई है। यह अमेरिका की पिछली नीति से बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले गाजा के लोगों को कहीं और बसाने की बात हो रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त करने की योजना का स्वागत करते हैं। यह फिलिस्तीनियों और इजराइलियों के लिए दीर्घकालिक शांति और विकास का रास्ता है।”

यह दस्तावेज अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कुछ अरब और मुस्लिम देशों के साथ साझा किया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे गाजा में युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

READ MORE: इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढही, 1 छात्र की मौत, 65 अब भी मलबे में दबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *