PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे और यहां 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में रेलवे, दूरसंचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
राष्ट्रीय संचार अवसंरचना को एक… pic.twitter.com/SSbq1OrF9P
पीएम मोदी ने देशभर में 97,500 से ज्यादा मोबाइल 4जी टावरों का उद्घाटन किया, जो 37,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक से तैयार हुए हैं। इन टावरों से दूरदराज और नक्सल प्रभावित 26,000 से ज्यादा गांवों में नेटवर्क पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आठ आईआईटी के विस्तार की नींव भी रखी, जिससे आने वाले वर्षों में 10,000 नए छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा।
रेलवे क्षेत्र में कोरापुट-बैगुड़ा और मनाबार-कोरापुट-गोरापुर रेल डबलिंग लाइन का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा संबलपुर में 273 करोड़ रुपये की लागत से बने 5 किमी लंबे फ्लाईओवर का भी लोकार्पण हुआ। पीएम मोदी ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, ब्रह्मपुर और वीआईएमएसएआर, संबलपुर को सुपर-स्पेशियलिटी का दर्जा दिया।
VIDEO | Odisha: PM Narendra Modi (@narendramodi) arrives in Jharsuguda to lay foundation stone and inaugurate development works worth Rs 60,000 crore.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
(Source: Third Party)#Odisha
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/MCecWOsTUM
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने अंत्योदय योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपे। मोदी ने कहा कि ओडिशा डबल इंजन की सरकार के साथ तेजी से विकास कर रहा है।
यह प्रधानमंत्री का पिछले 15 महीनों में छठा ओडिशा दौरा है और उन्होंने इसे राज्य के विकास की नई शुरुआत बताया।
READ MORE: बरेली बवाल पर CM योगी की सख्त चेतावनी – “ऐसा सबक सिखाएँगे कि पीढ़ियाँ याद रखेंगी”