Aayudh

Categories

क्रिसमस पर पीएम मोदी ने पहुंचे दिल्ली के कैथेड्रल चर्च; प्रार्थना सभा में हुए शामिल

PM Modi Christmas

Highlights

  • पीएम मोदी क्रिसमस पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च में शामिल हुए।
  • प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का संदेश साझा किया।
  • सोशल मीडिया पर देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

PM Modi Christmas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के खास अवसर पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसमें दिल्ली और देशभर से ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल थे। समारोह में प्रार्थना, कैरल, भजन और बिशप रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप द्वारा पीएम के लिए विशेष प्रार्थना शामिल थी।

सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का संदेश झलक रहा था। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व समाज में सद्भाव और भाईचारा बढ़ाए।

कैथेड्रल चर्च की खासियत

कैथेड्रल चर्च दिल्ली का सबसे बड़ा और पुराने चर्चो में से एक है। यह गोल डाकखाना के पास स्थित है और खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। हर साल क्रिसमस पर यहां विशेष सजावट और कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें लोग दूर-दूर से प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना और भजन के लिए आते हैं।

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता का संदेश लेकर आता है। उनका मानना है कि इस पर्व की भावना समाज में मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करेगी।

READ MORE: MP में कोहरा घटा, ठंड और तेज: पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *