PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने देश में बड़े लक्ष्य हासिल करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। आज पूरी दुनिया भी आपके मार्गदर्शन पर भरोसा करती है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”
अमित शाह बोले – ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की प्रेरणा हैं मोदी
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, “त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों भारतीयों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पांच दशकों से अधिक समय से जनकल्याण के लिए निःस्वार्थ सेवा करने वाले मोदी जी हर भारतीय के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।”
राजनाथ सिंह ने कहा – भारत को नई दिशा और ऊर्जा दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “भारत के सफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से उन्होंने भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। वैश्विक स्तर पर भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। गरीब और आमजन के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
जेपी नड्डा ने कहा – दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 17, 2025
"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के ध्येय के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी वर्ग के उत्थान और ‘आत्मनिर्भर… pic.twitter.com/mtCTnwcfr1
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, “दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, नए भारत के शिल्पकार और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
पीयूष गोयल ने किया सम्मान का उल्लेख
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा को समर्पित किया है। उन्हें अब तक 27 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भारत भाग्यशाली है कि उसे इतना निर्णायक, ईमानदार और संवेदनशील नेता मिला है।”
READ MORE: टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, BCCI के साथ करार 2027 तक; एक मैच के लिए देगा करोड़ो रूपये