PM Modi Bihar Elections: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका दिया है। जनता के जोश से साफ है कि इस बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने नारा दिया – “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।”
#WATCH | Bihar | Addressing a public rally in Sitamarhi, PM Modi says, "Jungle Raj means Katta, Kroorta, Katuta, Kusanskar and corruption. These people have bad values. They want bad governance… As soon as the jungle raj came, the era of Bihar's downfall began. RJD ended all… pic.twitter.com/0LVqSKBhYQ
— ANI (@ANI) November 8, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव बिहार के विकास और आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंचों पर मासूम बच्चों से कहा जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। मोदी ने सवाल किया – “बिहार का बच्चा रंगदार बने या डॉक्टर?” उन्होंने कहा कि अब बिहार के बच्चे कट्टा नहीं, बल्कि किताब, लैपटॉप और खेल के सामान उठाएंगे।
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 15 साल के जंगलराज में न कोई बड़ा अस्पताल बना, न कोई फैक्ट्री। उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने उद्योगों की एबीसीडी भी नहीं सीखी, सिर्फ ताले लगवाए।
मिथिला की महिलाओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि बिहार की बेटियों की कला और कौशल पर उन्हें गर्व है। मधुबनी पेंटिंग और मखाने को दुनिया तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।