Aayudh

Categories

PM Mitra Park: पीएम मित्र पार्क से मध्य प्रदेश बनेगा मॉडल प्रदेश; द्योगपतियों और युवाओं के लिए सुनहरा मौका

PM Mitra Park

PM Mitra Park: नई दिल्ली में आयोजित PM Mitra Park Conference में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अब केवल मध्य प्रदेश नहीं, बल्कि मॉडल प्रदेश बन गया है। उन्होंने बताया कि राज्य कपास उत्पादन में अग्रणी है और यहां निवेश के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कपड़ा उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच तैयार हो रहा पीएम मित्र पार्क उद्योगपतियों के लिए बड़े मौके लेकर आएगा। इस पार्क में कच्चे माल से लेकर मजबूत कानून व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिलेंगी, जिससे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

निवेशकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार जिले में बनने वाला पीएम मित्र पार्क युवाओं के लिए रोजगार और राज्य के लिए आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र होगा। उन्होंने निवेशकों से प्रदेश में आकर उद्योग लगाने की अपील की।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मंत्रालय उद्योगपतियों की बातों को गंभीरता से सुन रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जीएसटी काउंसिल और कैबिनेट की बैठक के बाद निवेशकों के लिए राहत भरे फैसले आ सकते हैं।

पीएम मित्र पार्क की खासियत

  • धार जिले में 2158 एकड़ जमीन पर विकसित होगा।
  • लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
  • पार्क में आधुनिक टेक्सटाइल हब की सभी सुविधाएं होंगी।
  • तीन लाख से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • भूमि आवंटन की प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।

उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। गारमेंट सेक्टर में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही 2030 तक राज्य की 50% ऊर्जा क्लीन एनर्जी से आएगी।

मध्य प्रदेश सरकार का दावा है कि धार का पीएम मित्र पार्क न सिर्फ टेक्सटाइल इंडस्ट्री बल्कि रोजगार और निवेश के लिहाज से भी देश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनेगा।

READ MORE: इंदौर के MY अस्पताल में बड़ी लापरवाही; चूहों ने दो नवजातों की ली जान, जांच जारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *