इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का सबसे पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को बेंगलरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। इंडियन प्रीमियर लीग का यह पहला मैच शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जीता था। उस समय केकेआर टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे और आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। 2008 में खेले गए इस पहले मैच का हिस्सा विराट कोहली, इशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा साल 2024 के आईपीएल में भी खेल रहे हैं।
इस टीम से खेल रहे आईपीएल के ये खिलाड़ी
साल 2008 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खेलने वाले खिलाड़ीयों में से कुछ खिलाड़ी आज भी IPL में खेल रहे हैं। पहली बार जब आईपीएल जब पहली बार खेला गया था तब भी विराट कोहली आरसीबी में थे और आज भी विराट आरसीबी में ही खेल रहे हैं। साल 2024 के आईपीएल में ईशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में ऋद्धिमान साहा गुजरात के लिए खेल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ग्रैंड फिनाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।