Aayudh

Categories

पटवारी ने चबाकर खाए रिश्वत के पैसे,लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा रंगे हाथ

हमने अकसर सुना है कि किस तरह से अधिकारी घूस खाते हैं पर कटनी में पहली बार यह देखने को भी मिला है.दरअसल कटनी में जब लोकआयुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया जिसके बाद आरोपी ने रिश्वत के पैसे चबा लिए.

पूरा मामला

बताया जा रहा है कि ग्राम बलहरी में पदस्थ पटवारी गजेंद्र सिंह ने ज़मीन के काम से आए हुए फरियादी चंदन सिंह लोधी से काम करने की 5000 रुपये की रिश्वत मांगी.जिसके बाद चंदन सिंह लोधी ने लोकायुक्त टीम से शिकायत की.

पटवारी

500 के 9 नोट पटवारी ने चबा डाले

शिकायत सुनकर टीम ने पीड़ित के साथ मिलकर एक प्लान बनाया कि जिसके तहत टीम आरोपी को रंगे हाथों पकड़ सकती थी.प्लान के मुताबिक चंदन सिंह पटवारी के पास पैसे लेकर जाता है और जैसे ही वह पैसे लेता है लोकायुक्त टीम उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है.

लेकिन चंदन सिंह लोधी द्वारा दिये गए 500 के 9 नोट पटवारी ने चबा डाले.जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर हॉस्पिटल गई.लेकिन फिर भी आरोपी ने नोट नहीं उगले.

ये भी पढ़ें-Elon Musk ने ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को किया गुड बॉय, “Twitter” बना “X “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *