Aayudh

Categories

Pandit Chhannulal Mishra: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, पीएम ने जताई संवेदना  

Pandit Chhannulal Mishra

Pandit Chhannulal Mishra: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह 4:15 बजे मिर्जापुर स्थित अपनी बेटी नम्रता मिश्रा के घर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में दिल का दौरा भी पड़ा था।

पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपने पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और बनारस घराने की ख्याल और ठुमरी गायकी में महारत हासिल की। उनके ‘खेले मसाने में होली…’ जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय कला और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने याद किया कि 2014 में पंडित जी वाराणसी से उनके लोकसभा नामांकन के प्रस्तावक भी थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंडित जी को पद्म भूषण (2010), पद्म विभूषण (2020), यश भारती और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

READ MORE: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, बापू और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *