Aayudh

Categories

Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की सेहत खराब होने के बाद पलाश भी अस्पताल में भर्ती

Palash Muchhal

Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और उनके मंगेतर, म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां सांगली में जोर‑शोर से चल रही थीं। लेकिन शादी से ठीक पहले हालात अचानक बिगड़ गए और समारोह को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया।

रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की निगरानी शुरू की। परिवार के डॉक्टर ने बताया कि श्रीनिवास मंधाना की हालत फिलहाल स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है।

READ MORE: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में परिवार और सितारों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

इसी बीच, पलाश मुच्छल की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। उन्हें वायरल इंफेक्शन और बढ़ी हुई एसिडिटी की शिकायत हुई, जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा। हालांकि, उपचार के बाद उन्हें उसी शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह अपने होटल वापस लौट आए।

स्मृति और पलाश पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे और 2019 से डेटिंग कर रहे थे। शादी के फंक्शन में मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए गए थे। समारोह के दौरान कपल ने मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी रखा था।

फिलहाल शादी की नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। फैन्स को अब हेल्थ रीजन की वजह से इंतजार करना पड़ेगा।

READ MORE: धर्मेंद्र का निधन; 89 साल की उम्र में हमेशा के लिए अलविदा कहा बॉलीवुड के ही-मैन ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *