Aayudh

Categories

Palash Muchhal Controversy: पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; शादी से पहले स्मृति मंधाना को भी दिया था धोखा….

Palash Muchhal Controversy

Highlights

  • पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप।
  • पलाश और उनके परिवार पर ब्लैकमेल और चैरिटी को लेकर सवाल, पुलिस जांच जारी।
  • 2 महीने पहले स्मृति मंधाना से शादी टूटी।

Palash Muchhal Controversy: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका गाना या फिल्म नहीं, बल्कि धोखाधड़ी और पैसों के हेरफेर का आरोप है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक्टर और प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने पलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रॉफिट का वादा कर ठगे 40 लाख

शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2024 में विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल से मुलाकात की। पलाश ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नजरिया’ में निवेश करने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये निवेश पर 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा और फिल्म में एक भूमिका भी दी जाएगी। विश्वास जताकर विज्ञान माने ने कुल 40 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में दिए।

पैसे वापस मांगने पर ब्लैकमेल किया

लेकिन फिल्म प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और पलाश ने पैसे लौटाए नहीं। जब माने ने पैसे मांगने की कोशिश की, तो पलाश की मां ने ब्लैकमेल किया और फिल्म का बजट बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये बता दिया। इसके बाद पलाश ने फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया।

READ MORE: भोजशाला में 10 साल बाद बसंत पंचमी पर एक साथ पूजा-नमाज; सुरक्षा में 8 हजार जवान तैनात, धार छावनी में तब्दील

स्मृति मंधाना से टूटी शादी 

पलाश पहले भी क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। विज्ञान माने का दावा है कि पलाश ने स्मृति के नाम और फेम का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित किया और पैसे जुटाए।

पलक मुच्छल पर भी सवाल

विज्ञान ने पलाश की बहन पलक मुच्छल की चैरिटी पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है, प्राथमिक जांच जारी है।

READ MORE: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का सरसों के फूल से दिव्य श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक और संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *