Aayudh

Categories

Pakistan: पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी, अमेरिका ने एडवांस मिसाइल देने से किया इनकार

America refuse to provide advance weapons to pakistan

Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए उसे आधुनिक मिसाइलें देने से इनकार कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका, पाकिस्तान को एडवांस्ड एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) देने जा रहा है, लेकिन अब अमेरिकी सरकार ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है।

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हाल ही में युद्ध विभाग ने कुछ देशों को सैन्य उपकरण सप्लाई करने की नीति में बदलाव किया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। लेकिन इस बदलाव का मकसद सिर्फ पुराने हथियारों के पुर्ज़ों और रख-रखाव से जुड़ा है। इसमें किसी भी तरह की नई मिसाइल या सैन्य क्षमता बढ़ाने की बात नहीं की गई है।

युद्ध विभाग ने साफ किया कि पाकिस्तान को कोई नई AMRAAM मिसाइल नहीं दी जा रही है और ऐसी खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। साथ ही मीडिया और लोगों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

READ MORE: स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर होने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे काम कर रहे, फिर मुझे ही क्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *