Highlights
- जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन LoC पर मंडराते दिखे।
- पिछले पांच दिनों में यह तीसरी ड्रोन घटना; सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।
- राजौरी में 3-3.5 किलो IED बरामद; बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट किया।
PAK Drone In Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में गुरुवार शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए। भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय किया।
लगातार तीसरी घटना
पिछले पांच दिनों में यह ड्रोन एक्टिविटी की तीसरी घटना है। 13 जनवरी को राजौरी में दो बार ड्रोन देखे गए थे, जिसके बाद सेना ने फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद ड्रोन PoK की ओर लौट गए थे। 11 जनवरी को नौशेरा, धरमसाल, रियासी, सांबा और पुंछ में भी ड्रोन स्पॉट किए गए थे।
READ MORE: आखिरकार ट्रंप को मिल ही गया नोबल शांति पुरस्कार; वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो ने किया भेंट
सेना अलर्ट
सुरक्षा बलों ने ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखी और तैनात जवान हाई अलर्ट पर हैं। पुंछ और सांबा में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन मंडराते देखे गए। सेना ने 40 से अधिक राउंड फायरिंग की और ड्रोन PoK की ओर लौट गए।
IED बरामद
राजौरी जिले के काकोरा और मंजाकोट क्षेत्रों में सेना ने 3-3.5 किलो वजन का संदिग्ध IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर बैठक
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद विरोधी तैयारियों पर चर्चा की। गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सख्त निगरानी और अतिरिक्त इंतजाम कर रही हैं।
READ MORE: ईरान में फंसे 10,000 भारतीयों की होगी घर वापसी, सरकार ने शुरू किया ऑपरेशन स्वदेश; जाने पूरी डीटेल…