Aayudh

पद्मश्री पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा

पंकज उधास

संगीत जगत के सरताज और पद्मश्री पंकज उधास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेजेंडरी सिंगर ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली उनके निधन की खबर सुन कर बॉलीवुड दुनिया में मातम पसरा हुआ है। सिंगर के निधन की खबर खुद उनकी बेटी नायाब उधास ने शेयर की है।

उधास की मौत की यह है वजह

पंकज लंबे समय से बीमार थे वह कई उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे जिसके कारण पिछले 10 दिन से इनकी हालत गंभीर थी। बेटी नायाब ने उनके निधन की खबर शेयर करते हुए लिखा कि बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है।उन्हें 10 दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। कल मंगलवार को उधास का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पंकज उधास ने ऐसे की गाने की शुरूआत

पंकज उधास ने अपने गाने की शुरुआत अपने स्कूल की प्रार्थना से की थी वैसे तो उनके घर में गायन के प्रति सबका रुझान था जिसके कारण वह भी म्यूजिक से दूर नही रह सके और संगीत की दुनिया के सरताज बन गए।उनका पहला एल्बम सॉन्ग आहट था जो सन 1980 में रिलीज हुआ। जिसके बाद वह गजल गायक के रूप में मशहूर हुए और उन्होंने जिए तो जिए कैसे बिन आपके, चांदी जैसा रंग है तेरा,सोने जैसे बाल, न कजरे की धार, जैसे सुपरहिट और हमेशा के लिए अमर रहने वाले गाने गाए ,जिनकी वजह से पंकज और उनकी आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गई।

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में क्यों बैन हुई फिल्म आर्टिकल 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *