लॉस एंगेल्स : सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड शो (Oscar 2025) का इंतज़ार हर किसी को था। द अकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस (AMPAS), द्वारा आयोजित 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स की शुरुआत 2 मार्च को लॉस एंगेल्स में हुई। इस बार भारत की तरफ से भले ही कोई फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई मगर फिर भी इस बार का ऑस्कर भारतियों के लिए बेहद खास रहा।
इस बार Oscar के इवेंट में हिंदी ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इवेंट के होस्ट कोनन ओ’ब्रायन ने हिंदी बोलकर सभी का दिल जीता, उन्होंने भारतीय दर्शकों के लिए कहा – ” ‘नमस्कार! नाश्ते के साथ ऑस्कर कर रहे हैं आप” यानी ऑस्कर के इवेंट के वक्त भारत में सुबह हो चुकी है और सभी लोग नाश्ते के साथ ऑस्कर देख रहे हैं।
Oscar 2025 के सभी विजेताओं के नाम :
- बेस्ट पिक्चर – अनोरा
- बेस्ट एक्टर – एड्रियान ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
- बेस्ट एक्ट्रेस – मिकी मैडिसन (अनोरा)
- बेस्ट डायरेक्टर – सीन बेकर (अनोरा )
- बेस्ट एडिटिंग – अनोरा
- बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) – कीरन किल्किन ( ए रियल पेन )
- बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) – जो सालदाना (एमिलिया परेज)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – द ब्रूटलिस्ट (लोल क्रॉली)
- बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले – कॉन्क्लेव (पीटर स्ट्रॉघन)
- बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – अनोरा (शॉन बेकर)
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म – आई एम स्टिल हियर (ब्राजील)
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म – शिरीन सोहानी और होसैन मोलेमी (इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस)
- बेस्ट लाइव एक्शन शार्ट फिल्म – आई एम नॉट ए रोबोट
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म – फ्लो
- बेस्ट डॉक्यूमेंटरी फीचर फिल्म – नो अदर लैंड
- बेस्ट डॉक्यूमेंटरी शार्ट फिल्म – द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
- बेस्ट ओरिजिनल स्कोर – द ब्रूटलिस्ट (डैनियल ब्लमबर्ग)
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स – ड्यून: पार्ट टू
- बेस्ट साउंड – ड्यून: पार्ट टू
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग – एल माल” फ्रॉम “एमिलिया पेरेज़”
- बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन – विक्ड
- बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग – द सब्सटेंस
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – अ कंप्लीट अननोन
ALSO READ : PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ?