Aayudh

Categories

Operation Sindoor: “टुकड़े-टुकड़े हुआ आंतकी मसूद अजहर का परिवार”, जैश कमांडर ने भरे मंच से बताया आपरेशन सिंदूर का सच

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: “ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद का परिवार टुकड़ो में बिखर गया”, ये खुलासा किया है आंतकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने। 

ऑपरेशन सिंदूर के महीनों बाद अब मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक रैली में ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई बताई।

जानिए जैश कमांडर ने क्या कहा 

ऑपरेशन सिंदूर के महीनों बाद अब मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक रैली में ये स्वीकार करते हुए कहा है कि भारत ने जब बहावलपुर में हमला किया तो मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

जैश कमांडर ने बोला,’हम अपने देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए दिल्ली में लड़े, काबुल और कांधार में लड़े। सब कुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को बहावलपुर के अंदर मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग बेवा, बेटे और बच्चे रेजा-रेजा हो गए, टुकड़ों में तक्सीम हो गए.”

मसूद अजहर ने की थी पुष्टी 

जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय जिसे उस्मान-ओ-अली के नाम से जाना जाता है, ये  लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है। जिसकी वजह से इसे ऑपरेशन सिंदूर में निशाना बनाया गया। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि भारतीय की जवाबी कार्यवाही में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए थे।

पहगाम हमले का बदला – ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या की। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। जिसमें पकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाया। 

READ MORE: बेटिंग ऐप केस में ED ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को भेजा समन; सोनू सूद का नाम भी जांच में आया है सामने 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *