Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तान के चार से पांच लड़ाकू विमान, जिनमें एफ-16 और जेएफ-17 जैसे अत्याधुनिक विमान शामिल हैं, तबाह कर दिए गए।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने पाकिस्तान के कई एयरबेस, रडार सिस्टम, कमांड सेंटर, रनवे और हैंगर्स को निशाना बनाया। इसके अलावा, एक C-130 विमान और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (SAM) भी नष्ट की गई।
उन्होंने कहा, “हमने इतनी सटीकता से हमला किया कि पाकिस्तान अपने ही इलाके में उड़ने से डर गया। पाकिस्तान को युद्धविराम की गुहार लगानी पड़ी। हमने अपने लक्ष्य पूरे कर लिए थे, इसलिए हमले रोक दिए।”
उन्होंने पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि भारत का फाइटर जेट गिराया गया है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ये सब झूठी कहानियां हैं। अगर उनके पास सबूत हैं तो दिखाएं।
इस बीच, पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जनता का विरोध तेज हो गया है। सरकार की नीतियों, बेरोजगारी और संसाधनों की लूट से नाराज लोग सड़कों पर हैं। आंदोलन हिंसक हो चुका है और 10 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
अब पीओके में जनता बनाम सरकार की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।
READ MORE: पीओके में बढ़ते प्रदर्शन के बीच शरीफ सरकार ने भेजी वार्ताकार समिति, अब तक 10 लोगों की मौत