Aayudh

Categories

दमोह हिजाब विवाद में एक बार फिर बच्चों को बनाया जा रहा मोहरा,बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दमोह के चर्चित हिजाब मामले में अब स्कूल प्रबंधन एक बार फिर बच्चों को ढाल बनाकर जिला प्रशासन पर दवाब डाला जा रहा है . दरअसल गंगा जमुना स्कूल की मान्यता बहाली की मांग लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक कलेक्ट्रेट पहुंचे.

बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गंगा जमुना स्कूल की मान्यता रद्द होने बाद अब स्कूल प्रबंधन मासूम बच्चों को ढाल बना रहे हैं . मंगलवार को बड़ी संख्या में बच्चे उनके अभिभावक के साथ कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे .ज्ञापन में बच्चों ने अपने विभिन्न मांगे भी लिखी .इसमें लिखा गया कि गंगा जमुना स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है .यहाँ गरीबों के 1208 बच्चे पढ़ते हैं.इसलिए स्कूल की मान्यता की बहाली की जाये.

NCPCR अध्यक्ष ने जताई थी पूर्व में आशंका

NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्विट कर पहले ही ये आशंका जताई थी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों का इस्तिमाल किया जा सकता है . इसके बाद ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों द्वारा एक रैली भी निकाली गयी थी और अब दोबारा बच्चों को ढाल बनाकर जिला प्रशासन पर दवाब डाला जा रहा है .

.आपको बतादें की बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए पहले ही उन्हें दुसरे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में भर्ती करा दिया है .बताया जा रहा है कि इन स्कूल में बच्चों की पढ़ाई भी मुफ्त होगी .

 इन सब के चलते आखिर क्यूँ अभिभावक और बच्चों को ज्ञापन देना पड़ा .अभी तक साफ़ नही हुआ कि ये घटना सचमें स्कूल के प्रति बच्चों का लगाव है या फिर स्कूल के प्रबंधन की खुद को कानून से बचाने की साज़िश.

ये भी पढ़े-बच्चों को कैसे ढाल बना रहा गंगा जमुना स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *