Aayudh

Categories

नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाए ये 9 भोग , जाने क्या होगा लाभ

शारदीय नवरात्री पर्व का आरम्भ 15 अक्टूबर से हो चूका है। यूँ तो देवी माँ की पूजा से हमेशा लाभ होता है लेकिन नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के मनपसंद भोग लगाने से ग्रहों के संयोग कुछ ऐसे होते हैं जिससे देवी की पूजा अत्यधिक फलदायी हो जाती है। नवरात्र के नौ दिनों में माँ के नौ रूपों की आराधना की जाती है। वैसे तो माता को सच्चे मन से जो भी भोग लगाओ वो ग्रहण कर लेती है पर मान्यता है की माँ दुर्गा को अगर इनके मन के भोग लगाए जाए तो उनकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है। आइये जानते हैं किस माता को क्या भोग लगाए जाते हैं……

माँ के हर स्वरुप को लगाए ये भोग

माता के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री को गाय के घी के भोग लगाने चाहिए इससे आरोग्य लाभ की प्राप्ति होती है। देवी माँ के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।माता को शक्कर का भोग लगाकर चिरायु का वरदान प्राप्त होता है। माता के तीसरे स्वरुप में माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है । चंद्रघंटा माता को दूध के भोग लगाए जाते हैं और फिर उसे जरूरतमंद को दान कर दिया जाता है। ऐसा करने से धन वैभव और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। नवरात्र के चौथे दिन माँ दुर्गा के कुष्मांडा रूप मालपुए का नैवेध अर्पण किया जाता है। भोग को ज़रूरतमंदों को दान कर देना चाहिए, इससे व्यक्ति के मनोबल में वृद्धि होती है।

माता के पांचवे स्वरुप में स्कंदमाता की पूजा के साथ केले का भोग लगाना चाहिए इससे बुद्धि और करियर का विकास होता है। माता के षष्ठ स्वरुप में माँ कात्यानी की पूजा की जाती है । कात्यानी माता को शहद का भोग लगाने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है और घर से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। सातवें दिन माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है।इस दिन माता को गुड़ से निर्मित भोग लगाने से परिवार रोग शोक से मुक्त होता है।

ऐसे होगी मां दुर्गा की कृपा

माँ दुर्गा के अष्टम स्वरुप में माँ महागौरी की पूजा की जाती है।माँ महागौरी को नारियल का भोग लगाने से मनुष्यों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नौवे रूप में माता दुर्गा के सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन माँ भवानी को घर में बने हुए हलवे पूरी और चने के भोग लगाए जाते हैं । साथ ही कंजकों पूजन करें, ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में सुख शांति की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़े – कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *