Aayudh

Categories

अब मरीजों से पहले डिजिटल ट्विन का होगा इलाज; जानिए क्या है IIT इंदौर का Charak DT?

Charak DT

Highlights

  • IIT इंदौर ने CharakDT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो मरीजों के डिजिटल ट्विन बनाता है।
  • डॉक्टर और स्टूडेंट्स 3D मॉडल पर इलाज और सर्जरी का अभ्यास कर सकते हैं।

Charak DT: अब मरीजों का इलाज उनके डिजिटल ट्विन पर करके उनकी सुरक्षा और इलाज की सटीकता बढ़ाई जा सकती है। IIT इंदौर ने Charak DT नाम का नया प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो मेडिकल क्षेत्र में बदलाव की क्षमता रखता है।

क्या है Charak DT?

CharakDT एक SaaS प्लेटफॉर्म है, जो किसी व्यक्ति के मेडिकल डेटा, लाइफस्टाइल और रिपोर्ट के आधार पर उसका डिजिटल ट्विन बनाता है। यह वर्चुअल मॉडल असली शरीर की तरह दवाओं और इलाज पर प्रतिक्रिया देता है।

मरीजों के लिए फायदेमंद

डॉक्टर पहले ही डिजिटल ट्विन पर देख सकते हैं कि कौन सा इलाज सबसे असरदार होगा। इससे मरीज को व्यक्तिगत और सटीक इलाज मिलता है।

READ MORE: MPPSC Doctor Recruitment 2026: जिला और ग्रामीण अस्पतालों बंपर भर्ती शुरू; डॉक्टरों की कमी होगी दूर 

डॉक्टर और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी

जटिल सर्जरी से पहले डॉक्टर 3D मॉडल पर अभ्यास कर सकते हैं, जिससे जोखिम कम और सफलता बढ़ती है। मेडिकल स्टूडेंट्स इस पर रिसर्च और एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं, जो मानव शरीर पर संभव नहीं है।

AI और प्रिडिक्टिव हेल्थ

CharakDT में AI तकनीक शामिल है, जो बीमारी होने से पहले ही संभावित स्वास्थ्य जोखिम पहचान सकती है और मरीज को समय रहते सचेत कर सकती है।

मरीज का डेटा ब्लॉकचेन, मेडिकल डेटा लॉकर और ABHA ID से सुरक्षित रखा गया है।

आयुर्वेद और अन्य पद्धतियां

Charak DT केवल एलोपैथी तक सीमित नहीं है, बल्कि आयुर्वेद और अन्य चिकित्सा पद्धतियों को भी सपोर्ट करता है।

भविष्य की दिशा

फिलहाल यह प्लेटफॉर्म R&D स्टेज में है। AIIMS भोपाल और AIIMS दिल्ली इस पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में इसे देशभर के अस्पतालों में लागू करने की उम्मीद है। Charak DT दिखाता है कि तकनीक और चिकित्सा मिलकर हेल्थकेयर को सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बना सकती है।

READ MORE: न्यूजीलैंड मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, मैच से पहले किया हवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *