मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री मोहन यादव ने आज शपथ ली। सीएम मोहन यादव का शपथ ग्रहण आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ली। शपथ दिलवाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कोंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह भोपाल में मौजूद रहे। इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान का भी दर्द छलका।
शिवराज सिंह चौहान का छलका दर्द
सीएम की शपथ से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया। चौहान ने इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीयमंत्री अमित शाह का स्वागत भी किया। वह आगे कहते हैं कि आशा करते हैं कि मोहन यादव प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक पहुँचाएंगे।चौहान ने प्रदेश के लिए भी मंगल कामनांए की ।अंत में वह कहते हैं कि अब विदा मित्रों जस की तस रख दीनी चदरिया।
मोहन यादव ने ऐयरपोर्ट पर पहुँच कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। जिसके बाद सभी अतिथि कार्यक्रम स्थल पहुँचे।बतादें कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को शपथ दिलाई।