Nobel Prize 2025: 2025 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को दिया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों ने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को नियंत्रित करने की प्रक्रिया “पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस” की खोज की।
यह प्रक्रिया शरीर को खुद के अंगों पर हमला करने से रोकती है। इनकी रिसर्च से कैंसर, डायबिटीज, और ऑटोइम्यून रोगों के इलाज के नए रास्ते खुले हैं। इन्होंने इम्यून सिस्टम की सुरक्षा करने वाली रेगुलेटरी T-सेल्स की पहचान की, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि इम्यून सेल्स शरीर के अपने अंगों को नुकसान न पहुंचाएं।
इन तीनों वैज्ञानिकों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार के रूप में 9 करोड़ रुपये, गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
- मैरी ब्रुनको अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर सिस्टम्स बायोलॉजी में काम करती हैं।
- फ्रेड राम्सडेल सोनोमा बायोथेरेप्यूटिक्स में वैज्ञानिक सलाहकार हैं।
- शिमोन साकागुची जापान के ओसाका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
इनकी खोज से अंग प्रत्यारोपण में भी मदद मिल रही है और कई इलाज अब क्लिनिकल ट्रायल में हैं।