Aayudh

Categories

Nobel Peace Prize 2025 Winner: ट्रंप को पछाड़ कर वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2025 Winner

Nobel Peace Prize 2025 Winner: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा की घोषणा हो गई है। तमाम अटकलों और चर्चाओं के बीच, यह सम्मान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं, बल्कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो को मिला है। माचाडो को यह पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली, नागरिक अधिकारों की रक्षा और तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए दिया गया है।

नोबेल समिति ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और सत्ता डर और हिंसा के जरिए लोगों को दबा रही है, तब मारिया मचाडो जैसे साहसी नेताओं को सम्मानित करना जरूरी हो जाता है। समिति ने उन्हें “शांति की एक प्रतिबद्ध और निडर समर्थक” बताया, जो अंधेरे समय में लोकतंत्र की लौ जलाए रखे हुए हैं।

मारिया मचाडो ने सुमाते नामक संगठन की स्थापना की थी, जो वेनेजुएला में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए काम करता है। वे फिलहाल सुरक्षा कारणों से छिपकर रह रही हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो खुद को इस पुरस्कार का दावेदार माने जा रहे थे, उन्हें इस बार नामित नहीं किया गया, जिससे उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।

‘आयरन लेडी’ के नाम से जानी जाने वाली मचाडो को यह पुरस्कार दुनियाभर में लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने वाले संघर्षों की प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

READ MORE: कफ सिरप कांड में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की याचिका की खारिज; अब तक 25 बच्चो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *