Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में आज ऐतिहासिक दिन रहा। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर पहुंचे।
VIDEO | JD(U) Supremo Nitish Kumar (@NitishKumar) takes oath as Bihar CM at Patna’s Gandhi Maidan.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1LEqwPIQah
नई सरकार में कुल 26 मंत्री शामिल किए गए हैं। इसमें जदयू के 8, भाजपा के 14 और लोजपा (आर) व अन्य सहयोगी दलों के 4 मंत्री हैं। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। दोनों लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल समेत अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।
VIDEO | Patna, Bihar: Vijay Kumar Chaudhary, Bijendra Prasad Yadav, Shrawon Kumar, Mangal Pandey, Dr Dilip Jaiswal, Ashok Chaudhary take oath as Bihar Ministers at Gandhi Maidan.#BiharNews #BiharPolitics #PatnaNews
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/lJ0fC7A2l3
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान भी समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेने वाले हैं।
नीतीश कुमार ने अपने भाषण में सभी नेताओं और जनता का आभार व्यक्त किया और बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बिहार की नई सरकार की टीम अब राज्य के विकास, रोजगार और कल्याण के लिए काम करेगी।
READ MORE: ट्रंप और मस्क की पुरानी रंजिश खत्म, व्हाइट हाउस में शुरू हुई नई शुरुआत!