Aayudh

Categories

Nitin Gadkari Vidisha Visit: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार

Nitin Gadkari Vidisha Visit

Highlights

  • नितिन गडकरी ने विदिशा में 4400 करोड़ की 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
  • कुल 181 किमी लंबे फोर-लेन मार्गो से भोपाल, विदिशा, सागर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
  • विदिशा और सागर में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का भी शिलान्यास किया गया।

Nitin Gadkari Vidisha Visit: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विदिशा में 4400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कुल 181 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं से मध्य भारत और बुंदेलखंड की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

भव्य रोड शो

गडकरी दोपहर में हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। इसके बाद बड़ा बाजार से कृषि उपज मंडी तक भव्य रोड शो निकाला गया। हजारों लोगों ने नेताओं का स्वागत किया। मुख्य समारोह में रिमोट बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

इन मार्गों को मिलेगा फायदा

इन सड़कों के बनने से भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा आसान होगी। फोर-लेन सड़कों से समय और ईधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी।

READ MORE: राहुल गांधी बोले: इंदौर में दूषित पानी से 24 की मौत, ये है सरकार का ‘अर्बन मॉडल’; मृतकों को दिए 1-1 लाख रुपये के चेक

प्रमुख शिलान्यास परियोजनाएं

भोपाल–विदिशा, विदिशा–ग्यारसपुर, ग्यारसपुर-राहतगढ़ और राहतगढ़–बेरखेड़ी खंड का 4-लेन चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सागर वेस्टर्न बायपास का निर्माण और भोपाल–ब्यावरा मार्ग पर 5 अंडरपास बनाए जाएंगे।

रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में अब्दुल्लागंज–इटारसी 4-लेन सड़क और देहगांव–बम्होरी मार्ग का निर्माण कार्य लोकार्पित किया गया।

ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का शिलान्यास भी हुआ। ये युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और रोजगार के अवसर देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि अच्छी सोच और नेतृत्व से बड़ा बदलाव संभव है।

READ MORE: बीजेपी सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *