Aayudh

Categories

न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास

Zohran Mamdani Oath

Zohran Mamdani Oath: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करते हुए न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ ली। वे न्यूयॉर्क के ऐसे पहले मेयर है जिन्होंने बाइबिल की जगह कुरान पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की। 

34 साल के डेमोक्रेट जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशिया में जन्मे मेयर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ममदानी ने न्यूयॉर्क के सिटी हॉल के नीचे मौजूद बंद सबवे  स्टेशन पर शपथ ली। इस खास मौके पर ममदानी के साथ उनकी पत्नी रामा दूवाजी स्टेज पर मौजूद रही, साथ उनका परिवार इस प्राइवेट समारोह में शामिल हुए। 

READ MORE: नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन

18वीं सदी की कुरान का किया इस्तमाल

जोहरान ने अपने दादा और दादी, दोनों की कुरानों का इस्तेमाल शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के लिए कुरान का चयन जोहरान ममदानी की पत्नी ने किया है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो पॉकेट साइज कुरान 18वीं सदी की है। इसके अलावा आज दोपहर में भी सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें कि अमेरिका के संविधान के अनुसार मेयर किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर हाथ रखकर शपथ ले सकते है, बाइबिल को लेकर किसी भी प्रकार का कोई खास प्रावधान नहीं है।  

ममदानी का चुनाव कैंपेन

चुनाव के दौरान ममदानी ने अरने कैंपेन में न्यूयॉर्क की सबसे बड़ी समस्याओं पर फोकस किया जिसमें महंगाई को प्रमुख मुद्दा था। इसके अलावा ही उन्होंने अपने धार्मिक विश्वास को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं छुपाई और जानता के सामने सभी बाते खुलकर रखी।

कौन हैं ममदानी?

जोहरान ममदानी मशहूर फिल्म मेकर मीरा नायर और शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे है। मीरा नायर सिनेमा जगत की एक मशहुर हस्ती है। उन्होंने चुनावी कैंपेन में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और जोहरान के लिए प्रचार किया था।

READ MORE: जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर; जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *