New Year Party 2026: नए साल के जश्न को लेकर मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने खास व्यवस्था की है। न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराब सेवन को कानूनी बनाने के लिए विभाग अस्थाई लाइसेंस जारी कर रहा है। अब लोग सिर्फ 500 रुपए देकर अपने घर में पार्टी के कर सकते हैं।
घर और सार्वजनिक जगहों के लिए अलग फीस
अगर कोई व्यक्ति अपने निजी घर में एक दिन की न्यू ईयर पार्टी करता है, तो उसे FL-5 श्रेणी का लाइसेंस 500 रुपए में मिलेगा। वहीं, गार्डन, मैरिज हॉल या सामुदायिक भवन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी के लिए 5 हजार रुपए फीस तय की गई है। होटल और रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए लाइसेंस फीस 10 हजार रुपए होगी।
READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल
विदेशी शराब पर अलग नियम
विदेशी मदिरा (फॉरेन लिकर) के सेवन के लिए अलग लाइसेंस लेना जरूरी होगा, जिसकी फीस 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है। बड़े आयोजनों में भीड़ के अनुसार लाइसेंस शुल्क 25 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक हो सकता है।
ऑनलाइन मिलेगा लाइसेंस
आबकारी विभाग ने लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन और फीस जमा करने के बाद लाइसेंस जल्दी जारी कर दिया जाएगा।
नियमों के साथ जश्न की अपील
आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से बचें और लाइसेंस लेकर ही न्यू ईयर पार्टी करें। इससे कानून का पालन होगा और किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
READ MORE: ईमान की खाकी पर रिश्वत का दाग! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई महिला आरक्षक