Aayudh

Categories

New Year 2026: बागेश्वर धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़! हनुमान चालीसा के साथ नए साल का आगाज

New Year 2026

Highlights

  • बागेश्वर धाम में नववर्ष 2026 का आरंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से किया गया।
  • बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को नववर्ष की शुभकामनाएं और खुशहाली की कामना की।
  • युवाओं से अपील: मोबाइल कम उपयोग करें और जीवन में अनुशासन व सकारात्मकता बढ़ाए।

New Year 2026: छतरपुर के बागेश्वर धाम में नव वर्ष 2026 का शुभारंभ भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। हजारों भक्तों ने बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर नए साल की शुरुआत की।

हनुमान चालीसा से गूंजा धाम

मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, हनुमान चालीसा की चौपाइयों से धाम भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। भक्तों ने इसके बाद बाला जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

READ MORE: जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर; जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना

महाराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी भक्तों को नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि वर्ष 2026 में हिंदू-हिंदुत्व और हिंदुस्तान का विकास लगातार जारी रहे। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के न्यूनतम होने और जीवन में खुशहाली की कामना भी की।

युवाओं के लिए खास संदेश

महाराज ने युवाओं से आग्रह किया कि वे मोबाइल और सोशल मीडिया का कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे जीवन में अनुशासन, साधना और सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने चार संकल्प लेने की प्रेरणा दी दो सद्गुण अपनाने और दो अवगुण छोड़ने के।

मध्यप्रदेश में नए साल की रौनक

बागेश्वर धाम में हनुमान भक्ति के साथ नए साल का स्वागत हुआ, वहीं उज्जैन, भोपाल, इंदौर और अन्य बड़े शहरों में भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं मंदिर दर्शन और पिकनिक के साथ नए साल का उत्सव मनाया गया।

READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *