Aayudh

Categories

New Year 2026: एमपी के मंदिरों में आस्था का सैलाब, ओरछा-उज्जैन में रिकॉर्ड भीड़

New Year 2026

Highlight

  • नववर्ष 2026 पर मध्यप्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब, ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन के लिए लगभग 5 लाख लोग पहुंचे।
  • उज्जैन महाकाल मंदिर में सुबह 9 बजे तक करीब 80 हजार भक्त दर्शन कर चुके थे, महिला क्रिकेट टीम भी पहुंची।
  • सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम कड़े, बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात।

New Year 2026: नववर्ष 2026 के पहले दिन बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद देशभर से भक्त रामराजा सरकार के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अनुसार आज करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भगवान राम यहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं, इसलिए यह मंदिर विश्व में अद्वितीय है।

कड़ी सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम

भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। बाहरी वाहनों का मंदिर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है और अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बैरिकेडिंग के जरिए दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखा जा रहा है।

READ MORE: नए साल की सुबह घने कोहरे में लिपटा मध्यप्रदेश; कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे ठंडे शहर

उज्जैन में महाकाल के दरबार में भीड़

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह 9 बजे तक करीब 80 हजार भक्त दर्शन कर चुके थे। विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची। शहर के सभी होटल फुल हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

मैहर और अन्य धार्मिक स्थल

मैहर में मां शारदा देवी मंदिर के पट तड़के 3 बजे खोले गए। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ओंकारेश्वर, देवास, नलखेड़ा और अशोकनगर के मंदिरों में भी आस्था की भीड़ उमड़ी।

READ MORE: नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *