Zubeen Garg: फेमस असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत की जांच कर रही एसआईटी ने बड़ा कदम उठाया है। जुबीन के करीबी और उनके बैंड के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है। शेखर, जुबीन के साथ उस यॉट ट्रिप पर मौजूद थे जहां सिंगर की मौत हुई थी। अधिकारियों ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि शेखर को किन आरोपों में पकड़ा गया है।
एसआईटी की टीम ने इससे पहले पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर पर छापा मारा था। लोगों ने सिद्धार्थ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और पथराव किया, जिसके चलते दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में तैरते समय हुई थी। पहले स्कूबा डाइविंग में डूबने की बात सामने आई थी, लेकिन पत्नी गरिमा सैकिया ने बताया कि उन्हें तैरते समय दौरा पड़ा था।
असम सरकार ने जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी बनाई है और मुख्यमंत्री ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच का भरोसा भी दिलाया है। फिलहाल जांच जारी है और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।
READ MORE: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट