Aayudh

Categories

New Rules 2026 : आज से सिगरेट 40% तक महंगी! गैस सिलेंडर 50 रुपए बढ़ा, जानिए 6 बड़े बदलाव

New Rules LPG Price

New Rules 2026 : नई दिल्ली। केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर अब महंगे हो गए हैं। वहीं घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दाम 8 अप्रैल 2025 से ही स्थिर है।

कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 1740.50 रुपये (पहले 1691.50 रुपये)
  • कोलकाता: 1844.50 रुपये
  • मुंबई: 1692.00 रुपये (पहले 1642.50 रुपये)
  • चेन्नई: 1899.50 रुपये

यह सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य कमर्शियल कामों में इस्तेमाल होता है।

घरेलू सिलेंडर का दाम स्थिर

14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को दाम बदले गए थे। मौजूदा कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये
  • लखनऊ: 890.50 रुपये
  • अहमदाबाद: 860 रुपये
  • हैदराबाद: 905 रुपये
  • वाराणसी: 916.50 रुपये
  • पटना: 951 रुपये

फरवरी में 6 बड़े बदलाव

1 फरवरी से कई बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें से कुछ मुख्य हैं:

  • सिगरेट और तंबाकू उत्पाद 40% तक महंगे हो गए हैं।
  • नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी।
  • 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है।

सिगरेट पर 40% GST

पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर अब 40% GST लगेगा। सेस हटा दिया गया है। सिगरेट पर उसकी लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी लगेगी। इससे सिगरेट की कीमतें 15% से 40% तक बढ़ सकती हैं।

फास्टैग में नई राहत

नई कारों के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV प्रोसेस नहीं कराना होगा। पहले से लगे फास्टैग पर भी रूटीन KYV की जरूरत नहीं रहेगी। केवल शिकायत मिलने पर ही जांच होगी।

बजट से ठीक पहले कमर्शियल एलपीजी महंगी होने से होटल-ढाबा संचालकों पर असर पड़ेगा। घरेलू गैस का दाम स्थिर रहने से रसोई पर फिलहाल राहत है। लेकिन सिगरेट-तंबाकू महंगा होने से कई लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *