Aayudh

Categories

Zubeen Garg: जुबिन गर्ग की मौत में नया खुलासा; मैनेजर और ऑर्गेनाइजर पर जहर देने का आरोप, हत्या को दुर्घटना दिखाने का था प्लान

Zubeen Garg

Zubeen Garg: मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिंगापुर में 19 सितंबर 2025 को जुबिन की मौत के बाद अब उनके करीबी साथी और बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

एसआईटी जांच में गोस्वामी ने दावा किया कि जुबिन को जहर दिया गया था और उनकी मौत को दुर्घटना दिखाने की साजिश रची गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर श्यामकानु महंत इसके पीछे हैं।

गोस्वामी ने बताया कि जुबिन जब पानी में थे, तब उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जुबिन बहुत अच्छे तैराक थे, उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती।

एसआईटी ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सिद्धार्थ शर्मा और महंत भी शामिल हैं। दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

असम सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच आयोग बनाने की घोषणा की है, जिसकी अध्यक्षता गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज सौमित्र सैकिया करेंगे।

अब जांच एजेंसियां जुबिन की मौत से जुड़े सभी सबूत इकट्ठा कर रही हैं। साथ ही ईडी और इनकम टैक्स विभाग आयोजकों के वित्तीय मामलों की भी जांच कर रहे हैं।

READ MORE: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख तय, सगाई की खबर से फैंस खुश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *