National Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिन सरदार पटेल की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार पटेल भारत के एकीकरण के पीछे प्रेरक शक्ति थे। उनकी निष्ठा और सेवा भावना पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
#WATCH | Gujarat | Prime Minister Narendra Modi administers the oath of unity on the occasion of Rashtriya Ekta Diwas, the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel. #SardarPatel150
— ANI (@ANI) October 31, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/3ezrQZZoJO
इस मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन गणतंत्र दिवस की तर्ज पर किया गया। परेड में BSF, CRPF, CISF, ITBP और राज्य पुलिस की 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया।
#WATCH | Ekta Nagar, Gujarat | Rashtriya Ekta Diwas parade features tableaux from Gujarat, Jammu & Kashmir, Andaman & Nicobar Islands, Manipur, Maharashtra, Chhattisgarh, Uttarakhand and Puducherry, reflecting the theme “Unity in Diversity.”#SardarPatel150
— ANI (@ANI) October 31, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/i44mfr8veP
परेड में सूर्यकिरण टीम ने शानदार फ्लाई पास्ट किया, जबकि CRPF और गुजरात पुलिस की महिला विंग ने राइफल ड्रिल पेश की। BSF का डॉग शो और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह में 10 राज्यों और संगठनों की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।
READ MORE: ऑडिशन के बहाने 20 बच्चों को बंधक बनाया गया, पुलिस ने एक घंटे में बचाया आरोपी गिरफ्तार