Aayudh

Categories

Nagpur Voilence : नागपुर के 11 इलाकों में लगा कर्फ्यू…

Nagpur

नागपुर। सोमवार (17 मार्च 2025) को महाराष्ट्र के Nagpur में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा औरंगज़ेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने गोबर के कंडों भरा एक हरे रंग का कपड़ा भी जलाया। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Nagpur के महाल इलाके में हिंसा भड़क उठी।

इस हिंसा में दो गुटों के बीच पथराव हुआ और कई उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले के दिया। उसी दिन रात के 10 से 11 बजे के बीच नागपुर के हंसपुरी इलाके में एक और हिंसा हुई। इस दौरान पुलिस पर भी हमले किए गए और DCP बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस ने 11 इलाकों में लगाया कर्फ्यू

नागपुर में औरंगज़ेब के विवाद को लेकर भड़की हिंसा को पुलिस ने काबू कर लिया है। जिसके बाद शहर के 11 इलाकों में कर्फ़्यू का ऐलान कर दिया गया है। इन इलाकों में कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर शामिल हैं। इलाके में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्नशासन ने इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी थी। हालांकि मंगलवार की सुबह इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है।

Nagpur: Police disperse an agitating crowd as communal tension prevailed Chitnis park area.

क्या हुआ था सोमवार की रात ?

विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन के बाद दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा नागपुर के कुछ इलाकों में आगजनी की गई। पथराव हुए और गाड़ियों के साथ-साथ तोड़ फोड़ की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात 300 से 400 लोगों की भीड़ ने उनके घरों पर हमला किया।

हिंसा के दौरान घरों पर पथराव किए गए, गाड़ियों में तोड़-फोड़ हुई और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे, भीड़ में शामिल कुछ लोगों के पास पेट्रोल बम भी थे।

Nagpur पुलिस एक्शन मोड में…

नागपुर पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिसकर्मी इस वक्त इलाके में मौजूद हैं। इस वक्त मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस ने पथराव में शामिल 25-30 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही CCTV फुटेज की आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

पुलिस ने भी लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Nagpur Violence : नेताओं के बयान…

नितिन गडकरी : नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसे मामलों में नागपुर शहर का इतिहास शांति बनाए रखने का है। सोमवार को कुछ अफवाहों के चलते शहर में हिंसा हुई। नितिन गडकरी ने लोगों से अपील की है कि सभी अपने घरों में रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि सरकार उन सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी, जिन्होंने गलती की है।

देवेंद्र फडणवीस : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस मामले पर नजर रख रहा हूँ। पुलिस कमिश्नर को इलाके में शांति स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

औरंगज़ेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ी

सरकार ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में औरंगज़ेब की कब्र पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले में SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस खुद मार्च कर रही है।

ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ…

WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *