Aayudh

Categories

Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक फोटो, कैंसर से जंग में दिखाया साहस; फैंस कर रहे तारीफ

Nafisa Ali

Nafisa Ali: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नफीसा अली एक बार फिर कैंसर से जूझ रही हैं। 68 साल की नफीसा को पेट का चौथे स्टेज का कैंसर (पैरिटोनियल कैंसर) है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बाल्ड लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो कीमोथेरेपी के बाद बाल झड़ने के कारण लिया गया फैसला था।

नफीसा ने लिखा, “सकारात्मक शक्ति… मेरी सबसे अच्छी दोस्त गैबी के साथ।” तस्वीरों में वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं और उनका आत्मविश्वास साफ झलकता है।

नफीसा की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार और हौसला भेजा है। एक्ट्रेस पूजा बेदी ने लिखा, “तुम्हारे पास है सकारात्मकता और शक्ति, तुमसे प्यार है।” शबाना आजमी ने भी नफीसा को प्यार भेजा।

2018 में नफीसा को पहली बार कैंसर हुआ था, लेकिन 2019 में वह ठीक हो गई थी। अब कैंसर दोबारा लौट आया है, और डॉक्टरों ने सर्जरी को नामुमकिन बताया है। इसलिए वह फिर से कीमोथेरेपी ले रही हैं।

हाल ही में उन्होंने बताया कि बच्चों की मदद से उन्होंने सिर मुंडवा लिया। उन्होंने लिखा, “मुझे ज़िंदगी से प्यार है।”

नफीसा ने ‘मेजर साब’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘बेवफा’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

READ MORE: कफ सिरप बना जानलेवा, 16 बच्चों की मौत के बाद केंद्र की बड़ी कार्रवाई; 6 राज्यों में दवा फैक्ट्रियों की जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *