Aayudh

Categories

धार के मनावर में नगर पालिका कर्मचारी की गोली मारकार हत्या

कर्मचारी की हत्या

धार के मनावर में नगर पालिका परिषद में पदस्थ कर्मचारी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया हैं। कर्मचारी दफ्तर में बैठा काम कर रहा था । तभी बाहर से दफ्तर मे अंदर आएं आरोपी ने कर्मचारी के सीने पर कट्टा तानकर गोली चला दी । कर्मचारी महेन्द्र त्रिवेदी को अस्पताल लेकर गएं जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हत्या की पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने कर्मचारी की हत्या की पूरी घटना बताई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महेंद्र त्रिवेदी आवक-जावक कार्यालय में अपना काम कर रहे थे इसी दौरान दोपहर 12 बजे के आसपास आरोपी नरेंद्र डोली दफ्तर में आया और सीधा महेंद्र त्रिवेदी के पास पहुंचा । उसने महेंद्र के सीने पर कट्टा तानकर गोली चला दी जो सीधे महेंद्र के सीने में लगी । कार्यालय में मौजूद लोग कर्मचारी को नजदीकी अस्पताल लेकर गए लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया ,जहां इलाज के दौरान 1 बजे उसकी मौत हो गयी । घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी धीरज बब्बर ,टीआई कमलेश सिंघार मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है ।

आरोपी का बेटा आउटसोर्स कर्मचारी था

एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपी नरेंद्र डोली का बेटा कृष्णा डोली मनावर नगर पालिका में आउटसोर्स कर्मचारी पर काम करता था । उसे पिछले साल नगर पालिका से निकाल दिया गया था, तब से ही इसी बात को लेकर नरेंद्र और महेंद्र के बीच विवाद चल रहा था । वारदात के दौरान परिषद में मौके पर मौजूद नरेंद्र जाट और कपिल भाटी ने बताया कि आरोपी एक गोली मारने के बाद दूसरी गोली भी चलाने वाला था लेकिन महेंद्र के चिल्लाने के कारण वह बगैर गोली चलाए ही भाग गया । टीआई कमलेश सिंघार ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम को भेज दिया है एंव हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है आरोपी जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा ।

यह भी पढ़े -एसएएफ में पदस्थ जवान ने किया रेप ,कराया गर्भपात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *