Aayudh

Categories

Mukesh Nayak Controversy: कांग्रेस में मीडिया विभाग प्रमुख इस्तीफा अस्वीकार; मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल

Mukesh Nayak Controversy

Mukesh Nayak Controversy: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक विवाद सामने आया। प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दिया था। यह कदम पार्टी के टेलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर बढ़ती असहमति का नतीजा माना जा रहा है। नायक की बनाई 13 सदस्यीय टेलेंट हंट कमेटी को प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने रद्द कर दिया था। इससे पार्टी में नियमों और कार्यशैली को लेकर असहमति और खींचतान बढ़ गई। लेकिन अब मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया गया है।

‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान में बाधा

इस बीच कांग्रेस संगठन प्रदेश स्तर पर ‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस्तीफे के चलते पार्टी के अंदर सामंजस्य बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई नेताओं के बीच यह विवाद संगठनात्मक मजबूती पर भी असर डाल सकता है।

READ MORE: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग

कांग्रेस ने इस्तीफा अस्वीकार किया

हालांकि, पार्टी ने मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस ने X पर इसकी जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा – प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा पारिवारिक कारणों से प्रस्तुत किया गया त्यागपत्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है। आपसे अपेक्षा है कि आप पूर्ववत संगठन की मजबूती हेतु मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

READ MORE: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *