Aayudh

Categories

MP Weather Update: नए साल की सुबह घने कोहरे में लिपटा मध्यप्रदेश; कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे ठंडे शहर

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर में 84 साल की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई, वहीं दिसंबर ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में भी कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

जनवरी में भी पड़ेगी तेज ठंड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी की शुरुआत में ही कई इलाकों में माइनस जैसी ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। नए साल की पूर्व संध्या पर भी प्रदेश ठिठुरता रहा, हालांकि ठंड के बीच लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया।

कोहरे की चपेट में कई जिले

नए साल के पहले दिन सुबह होते ही ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य और मध्य भारत के कई जिलों में घना कोहरा छा गया। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली के साथ भोपाल, इंदौर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला और डिंडौरी में विजिबिलिटी काफी कम रही।

READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 8 की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार…

पहाड़ों की बर्फबारी का असर

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर एमपी के मौसम पर पड़ रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा, दिन में कोल्ड डे और रात में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12–13 किमी ऊंचाई पर बहने वाली जेट स्ट्रीम की रफ्तार 278 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है। ठंडी और बर्फीली हवाओं के साथ इसके प्रभाव से ठंड दोगुनी हो गई है।

सबसे ठंडे शहर

बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 9 डिग्री और जबलपुर में 8.2 डिग्री रहा। करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी देरी से चली।

READ MORE: बाबा बागेश्वर बोले बदल गया है ट्रेंड! न्यू ईयर में युवा मकबरा नहीं मंदिर जा रहे, शराब की जगह चरणामृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *