Aayudh

Categories

MP Weather Update: MP में जारी शीतलहर का कहर; खजुराहो सबसे ठंड़ा, ट्रेंन घंटो लेट 

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। शुक्रवार सुबह भी ग्वालियर, चंबल, दतिया, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर जैसे कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग की माने तो अब दिन में भी रात जितनी ठंड पड़ सकती है। 

सबसे ठंडे शहर

पूरा प्रदेश फिलहाल ठंड की चपेट में है। गुरूवार रात छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंड़ा रहा, यहा पर न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही बना रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, छतरपुर, शहडोल और मऊगंज में शीतलहर का असर इसी तरह बना रहेगा। शहडोल संभाग के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बन सकती है। 

READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल 

ट्रेंन घंटो लेट

लगातार बढ़ती ठंड का सीधा असर यातायात पर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर रेल से यात्रा करने वालों को ट्रेन लेट होने के कारण कई घंटे स्टेशन पर बीताने पड़ रहे है। एमपी की तरफ आने वाली अधिकांश ट्रेने चार से सात छंटे की देरी से चल रही है। 

रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

राजधानी भोपाल में ठंड ने 10 साल का रिकॉड तोड़ दिया है। जनवरी की शुरूआत भी कई रिकॉर्ड टूटने के साथ हुई है। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल जनवरी में माइनस जैसी ठंड महसूस की जा रही है। 

आगे भी राहत नहीं 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *