Aayudh

Categories

MP Weather Today: कड़ाके की ठंड से होगी एमपी में नए साल की शुरुआत

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ होने के संकेत हैं।

राजगढ़ सबसे ठंडा, कई शहर पचमढ़ी से भी सर्द

प्रदेश में सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, नौगांव और उमरिया का तापमान पचमढ़ी से भी नीचे चला गया। भोपाल और नौगांव में 4.6 डिग्री, उमरिया में 4.7 डिग्री और पचमढ़ी में 4.8 डिग्री तापमान रहा।

31 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

ग्वालियर, रीवा, सागर, जबलपुर संभाग समेत प्रदेश के 31 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इंदौर में 6.2, ग्वालियर में 6.7, उज्जैन में 7.3 और जबलपुर में 7.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में दिन का तापमान भी 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम 

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

प्रदेश के 16 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सतना, दतिया, छतरपुर, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में दृश्यता कम रही। कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चलीं।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी।

READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *