MP Weather: मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहडोल जिले के कल्याणपुर में पारा 3.8 डिग्री तक पहुंच गया।
25 से ज्यादा शहरों में 10 डिग्री से नीचे पारा
प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इंदौर में 6.4, ग्वालियर में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 9.5, पचमढ़ी में 5.2 और नौगांव-उमरिया में करीब 5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां पारा 4 डिग्री तक गिरा।
READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे
घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
ग्वालियर-चंबल अंचल और विंध्य क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर और रायसेन जैसे जिलों में सुबह विजिबिलिटी बहुत कम रही। कोहरे के कारण कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक देरी से चली।
दिन में भी नहीं मिली राहत
सिर्फ रात ही नहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। ग्वालियर में एक ही दिन में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रह गया। कई शहरों में दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहा।
स्कूलों में विंटर वेकेशन
तेज ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया है। इस दौरान UKG से 12वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर अभी बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी सर्द हवाओं और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं।
READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि