MP Weather News: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, दतिया सहित 9 जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। राजधानी भोपाल में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना से अति घना कोहरा देखा गया। सीहोर में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 20 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।
READ MORE: ‘हमें क्या करना है कोई नहीं बताएगा’, जयशंकर का आतंकवाद और पड़ोसियों पर कड़ा संदेश
तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में कई जिलों का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। पचमढ़ी 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। शिवपुरी में 6, टीकमगढ़ में 8, रीवा में 9.2 और राजगढ़ में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
बड़े शहरों का हाल
भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.6, ग्वालियर में 10.2 और इंदौर में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात की ठंड कुछ नरम रही, लेकिन दिन में ठंड और कोहरे का असर बना रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन तक घना कोहरा रहेगा। इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह से तेज शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में हल्की बारिश के भी आसार हैं।
यातायात पर असर
घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार थमी रही और कुछ ट्रेनें 1 से 2 घंटे देरी से चली। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतें; CM ने अधिकारियों पर कसा शिकंजा