Aayudh

Categories

MP Student Death : बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिराकर स्टूडेंट की मौत, हत्या की आशंका

MP Student Death

MP Student Death : जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक फिजियोथैरेपिस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। यह पूरी घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका है लेकिन सारे एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *