Aayudh

Categories

MP News: मध्य प्रदेश में लॉन्च हुई वैदिक घड़ी और ऐप, सीएम बोले- यह भारत की संस्कृति का प्रतीक

MP News: Vikramaditya Vedic Clock

MP News: भोपाल में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसका मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह घड़ी सूरज की गति के साथ चलती है। सूर्योदय से नए दिन की शुरुआत होती है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि यह घड़ी केवल समय बताने का साधन नहीं है। यह भारत की संस्कृति, विज्ञान और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

सीएम बोले- यह भारत का समय है

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि दिन की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होनी चाहिए। रात 12 बजे दिन बदलने का कोई औचित्य नहीं है। भारतीय पंचांग हमारे त्योहारों और ऋतुओं का आधार है।

उन्होंने बताया कि हमारी प्राचीन काल गणना में 30 घंटे और 30 मुहूर्त माने जाते थे। यह परंपरा वैज्ञानिक दृष्टि और संस्कृति का संगम है।

भोपाल में लगी नई वैदिक घड़ी

मुख्यमंत्री निवास के बाहर भी वैदिक घड़ी स्थापित की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कृष्णा गौर और अन्य नेता मौजूद रहे।

सिर्फ घड़ी नहीं, संपूर्ण जानकारी

यह घड़ी सिर्फ समय नहीं बताएगी। इसमें पंचांग, मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र, सूर्य-चंद्र ग्रहण और चौघड़िया जैसी जानकारी भी मिलेगी। इसमें हजारों वर्षों का पंचांग और त्योहारों का दुर्लभ संग्रह है।

उज्जैन से भोपाल तक

वैदिक घड़ी की शुरुआत महाकाल की नगरी उज्जैन से हुई थी। अब मोबाइल ऐप के जरिए हर कोई इसे अपने फोन पर इस्तेमाल कर सकेगा।

CM का संदेश

सीएम ने कहा कि पहले समय पश्चिम का था, अब पूर्व का समय है। भारत की संस्कृति और ज्ञान दुनिया को राह दिखा रहे हैं। योग को वैश्विक पहचान मिली है और अब वैदिक घड़ी हमारी धरोहर को नया जीवन देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *