भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में CM मोहन यादव ने गुरुवार को 89 हज़ार 710 मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए। आपको बता दें कि लैपटॉप की राशि 12वीं के बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिला है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “काक चेष्टा, वको ध्यानम्” के श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस श्लोक में संसोधन की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यह केवल विद्यार्थियों के लिए नहीं बल्कि नेताओं और अधिकारीयों के लिए भी जरुरी है।
बच्चों के बौद्धिक विकास में लैपटॉप सहायक – CM मोहन यादव
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में लैपटॉप बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
छात्रों ने सीएम को कहा ‘शुक्रिया’
आज का दिन प्रदेश के 89 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दिन रहा। आज उनकी मेहनत और उनके परिश्रम को प्रदेश के मुखिया ने सराहा। उन्होंने कहा कि इस देश के युवाओं में इतनी क्षमता है कि वो किसी भी चुनौतीपूर्ण काम को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि – आज मुझे प्रदेश के होनहार बच्चों को लैपटॉप देते हुए बहुत खुशी हो रही है।
छात्रों ने भी सीएम को धन्यवाद दिया। ज्योति प्रजापति ने कहा कि मैं आगे चलकर बीटेक और फिर यूपीएससी करना चाहती हूँ। मेरे पिता का निधन हो गया है और माँ मजदूरी करके पढ़ा रही हैं। ऐसे में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार।
न जाने कितने बच्चे ऐसे होंगे जो तकनीक और पैसों की कमी की वजह से अपने सपनों को नहीं पूरा नहीं कर पाते होंगे। पढ़ना तो चाहते होंगे मगर घर के हालत इसकी इजाजत नहीं देते होंगे। मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना उन लाखों बच्चों के सपने साकार करने में मदद कर रही है।
Read More : जानिए क्या है स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) जिसका PM मोदी ने किया है उद्घाटन